Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का लेट नाइट एक्शन

रायसेन के एसपी और मिसरोद थाने के टीआई पर कार्रवाई

पुलिस हैडक्वाटर पहुंचकर की कानून व्यवस्था की समीक्षा

भोपाल/- रात 8 बजे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अचानक पुलिस हैडक्वाटर पहुंचे और आला अधिकारियों की बैठक ली। मुख्य सचिव, डीजीपी, जनसम्पर्क आयुक्त, एडीजी इंटेलीजेंस, पुलिस कमिश्नर भोपाल के साथ उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही विभिन्न मामलों पर अधिकारियों से जवाब तलब भी किए। रायसेन के मामले में गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, इसके अलावा मंडीदीप में चका जाम और पुलिस की ढीली कार्रवाई पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। भोपाल में लगातार आपराधिक वारदातों को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर से जवाब तलब किया साथ ही उनसे सभी वारदातों का विस्तृत ब्यौरा भी मांगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि रायसेन के पुलिस अधीक्षक को मुख्यालय अटैच किया जाए इसके अलावा मिसरोद थाना प्रभारी को भी हटाने का निर्देश जारी किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस महकमे की कार्य प्रणाली में सुधार लाने की जरूरत बताते हुए कहा है कि पुलिस सड़कों पर उतरे, किसी भी अपराधी को नहीं छोड़े और कठोर से कठोर कार्रवाई करते हुए सतत गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने साफ किया है कि ढिलाई किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया है कि अधिकारी सतत निरीक्षण करें लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी करें।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button