Madhya Pradesh

रात में घर जा रहे युवक को रोककर लूटा था, CCTV से खुला राज

माढ़ोताल पुलिस का दमदार एक्शन! लूट के दोनों आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। रात के अंधेरे में घर जा रहे आम नागरिक को रोककर मारपीट करने और सोने की अंगूठी व नकदी लूटने के मामले में माढ़ोताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों नंदू उर्फ शिव कुमार और संजू केवट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई डायमंड जड़ित सोने की अंगूठी, कीमत करीब ₹70 हजार, बरामद की है।

कालीमाता मंदिर के पास दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक 26 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे फरियादी प्रदीप कुमार नेमा, निवासी घड़ी चौक विजय नगर, चुंगी नाका से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कालीमाता मंदिर के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने कॉलर पकड़कर थप्पड़ से मारपीट की और हाथ की उंगली से सोने की अंगूठी निकाल ली। इसके बाद जेब में रखे करीब ₹400 भी छीनकर फरार हो गए।

CCTV फुटेज ने आरोपियों तक पहुंचाया,
मामले की रिपोर्ट पर माढ़ोताल थाना में अपराध क्रमांक 777/26, धारा 309(6) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। वारदात के बाद माढ़ोताल पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

TI वीरेंद्र सिंह पवार की टीम ने दबोचा,
पुलिस जांच के दौरान नंदू उर्फ शिव कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजीव गांधी नगर, माढ़ोताल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार उसने लूटी गई अंगूठी संजू केवट, उम्र 22 वर्ष, के पास होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने संजू केवट को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की और दोनों को प्रकरण में गिरफ्तार किया।

₹70 हजार की अंगूठी बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से वारदात में लूटी गई डायमंड लगी सोने की अंगूठी, जिसकी कीमत करीब ₹70 हजार है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम की अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में SP सम्पत उपाध्याय, ASP डॉ. आयुष जाखड़, CSP भगत सिंह गोठरिया के मार्गदर्शन में TI वीरेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम में उनि. विश्वेश्वर वर्मा, सउनि. विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक सचिन मेहरा, विनय सिंह, राहुल सिंह, निकेश सिंह, कुनाल यादव और बलराम वरकड़े की सराहनीय भूमिका रही।

CCTV से पहचान, घेराबंदी से गिरफ्तारी और लूट का माल बरामद,
माढ़ोताल पुलिस की कार्रवाई में CCTV फुटेज, मुखबिर तंत्र और पुलिस टीम की लगातार पतासाजी अहम कड़ी बनी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई संपत्ति बरामद की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles