Madhya Pradesh

रेल्वे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर चाकू से हमला हमला करने वाले अज्ञात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेल्वे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर चाकू से हमला हमला करने वाले अज्ञात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत सुविधा मार्केट के पास एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी, जहाँ रास्ता खाली कराने के विवाद में दो बदमाशों ने एक रेलवे सेक्शन इंजीनियर पर चाकू से हमला कर दिया था। पीड़ित कुणाल कुमार, जो शक्ति नगर के निवासी हैं, ड्यूटी के बाद सब्जी खरीदने रुके थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी का रास्ता रोक लिया। जब कुणाल ने रास्ता देने को कहा, तो आरोपियों ने उनसे ₹2000 की मांग की और इनकार करने पर उनके पैर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना में घायल हुए कुनाल कुमार उम्र 35 वर्ष मदर डेयरी के पास शक्तिनगर निवासी ने पुलिस को बताया कि ने वह रेल्वे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत है शाम लगभग 7-50 बजे कार्यालय से घर जा रहा था रास्ते में सुविधा मार्केट के सामने सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने के बाद जैसे अपनी स्कूटी क्रमंाक एमपी 20 एसपी 5073 के पास आकर स्कूटी में सब्जी रखकर स्कूटी उठाने लगा उसी समय 2 लड़के मोटर सायकल में आकर गाली गलौज करते हुये शराब पीने के लिये 2 हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो मोटर सायकल चलाने वाले लड़के ने चाकू से हमलाकर जांघ एवं वायें हाथ के अंगूठे के बाजू वाली उंगली में पीछे तरफ चोट पहुॅचा दी और वह अपने स्कूटी छोड़कर वहां से भागा तो दोनों जान से मारने की धमकी दिये आरोपी मौके से फरार हो गए घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वही ​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कृष्णा बेन (25 वर्ष) और ऋतिक वंशकार (27 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कृष्णा बेन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह हत्या के प्रयास के मामले में 5 साल की सजा काटकर मात्र 6 महीने पहले ही जेल से छूटा था। गढ़ा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

Related Articles

Back to top button