लार्डगंज और गोराबाजार में चोरी की वारदातें: दुकान के सामने से ई-रिक्शा गायब, घर में घुसकर लाखों का सामान पार
लार्डगंज और गोराबाजार में चोरी की वारदातें: दुकान के सामने से ई-रिक्शा गायब, घर में घुसकर लाखों का सामान पार

जबलपुर। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले थाना लार्डगंज और थाना गोराबाजार क्षेत्रों से सामने आए हैं, जहां अज्ञात चोरों ने अलग-अलग वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।
पहली घटना थाना लार्डगंज क्षेत्र की है। 19 जून 2026 को अंकित कुमार प्रजापति (उम्र 29 वर्ष), निवासी शिवनगर गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह फ्लेक्स का काम करते हैं और 18 जून की शाम करीब 4:30 बजे अपना मोरनी कंपनी का ई-रिक्शा (क्रमांक एमपी 20 जेड के 8242) अपनी दुकान “शिव प्रिंटर” रानीताल के सामने खड़ा कर काम करने चले गए थे।
रात लगभग 10 बजे जब वह वापस घर जाने के लिए बाहर आए, तो देखा कि उनका ई-रिक्शा मौके से गायब था। अज्ञात चोर वाहन चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना थाना गोराबाजार क्षेत्र की है। 19 जून 2026 को मोहम्मद कलीम (उम्र 37 वर्ष), निवासी बंगला नंबर 05 कंटगा क्रॉसिंग थाना केण्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें बिलहरी क्षेत्र में कुशल अग्रवाल द्वारा मकान तोड़ने का ठेका दिया गया था, जहां 27 अप्रैल 2026 से काम चल रहा था।
उन्होंने बताया कि मकान तोड़ने के लिए रखी गई 2 हेमर मशीन, 1 ग्राइंडर मशीन, 3 जोड़ी बिजली वायर, 3 बड़े घन, 3 छोटे हथौड़े, 2 छोटी और 2 बड़ी छैनी समेत अन्य सामान 26 मई की सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया।
इस मामले में थाना गोराबाजार पुलिस ने धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इन अज्ञात चोरों तक कब तक पहुंच पाती है।


