Madhya Pradesh

जबलपुर में दिनदहाड़े लूट, लुटेरों की नसीहत पड़ी भारी, मंगलसूत्र ले उड़े बाइक सवार नकाबपोश

दिनदहाड़े लूट, लुटेरों की नसीहत पड़ी भारी, मंगलसूत्र ले उड़े बाइक सवार नकाबपोश

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के खितौला थाना क्षेत्र में ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बदमाशों ने अपराध के लिए हथियार नहीं बल्कि ‘फर्जी हमदर्दी’ का सहारा लिया। सड़क पर जा रही एक बुजुर्ग महिला को दो नकाबपोश बदमाशों ने यह कहकर रोका कि “माता जी, इतना सोना पहनकर क्यों घूम रही हो, कोई लूट लेगा।” बदमाशों की इस बनावटी नसीहत में फंसी महिला अभी संभल पाती, इससे पहले ही आरोपियों ने अपनी बातों के जाल में उलझाकर बड़ी सफाई से उनका मंगलसूत्र पार कर दिया और पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए।
​सीसीटीवी में कैद हुई ‘भागमभाग’, पुलिस की घेराबंदी शुरू
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। भागते हुए बदमाशों की करतूत पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो संदिग्ध नकाबपोश तेजी से फरार होते नजर आ रहे हैं। फुटेज वायरल होने के बाद खितौला थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हुलिए के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही ये ‘नसीहतबाज’ लुटेरे सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर राहगीरों को अजनबियों की मीठी बातों से सावधान रहने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button