हत्या का प्रयास, भाजपा का मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, 4 महीने थे था फरार, आरोपी पर पुलिस कप्तान ने रखा था 5000 का इनाम
हत्या का प्रयास, भाजपा का मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, 4 महीने थे था फरार, आरोपी पर पुलिस कप्तान ने रखा था 5000 का इनाम

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी थाना पुलिस 307 के मामले में चार महीना से फरार चल रहे भाजपा युवा नेता मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है भाजपा नेता राकेश आर्मो ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू बाजी कर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार चल रहे था जहां पुलिस ने भाजपा नेता के साथियों को प्राण घातक हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल पहुंच चुकी है
जबलपुर पुलिस कप्तान ने आरोपी राकेश आर्मों पर पांच हजार रूपए का इनाम घोषित किया है।यह घटना सितंबर माह की है जब एस एस बी रिजॉर्ट में घमापुर निवासी शरद यादव ,अभिलाष सहित अपने अन्य 4 साथियों के साथ जन्मदिन की पार्टी कर रहा था उसी बीच अभिलाष सिगरेट पीते बाहर निकल गया जहां पर बरगी नगर निवासी अंकित पटेल साथी रजेंद्र पटेल के साथ खड़ा हुआ था, उसने सिगरेट मांगी तो अभिलाष ने यह कहते हुए देने से मना कर दिया, कि मैं तुझे नहीं जानता हूं, तो सिगरेट क्यों दूं। इस बात पर विवाद हो गया,
इसी बीच राजेंद्र पटेल ने फोन करके भाजपा नेता राकेश आर्मो को बुलाया कुछ ही देर बाद भाजयुमो नेता अपने कुछ साथियों के साथ आया और राजेंद्र के इशारा करते ही फरसा से हमला करना शुरू कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, अभिलाष और उसके साथी अपनी-अपनी जान बचाकर बरगी नगर पुलिस चौकी पहुंचे, और शिकायत दर्ज करवाई,घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे,
हालाकि बरगी पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था वही बीजेपी नेता घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, पुलिस कप्तान ने 5000 रुपए का ईनाम घोषित किया था, आखिरकार पुलिस भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गौरतलब है कि जन्मदिन मनाने को लेकर उपजे विवाद में दोस्तों के साथ चाकू मारकर पांच लोगों को घायल करने वाले भाजपा नेता को आखिरकार बरगी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस ने एक स्कार्पियों भी जब्त की है।



