Madhya Pradesh

149 किलो गांजे को किया खाक! जबलपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर चलाया बड़ा बुलडोज़र

149 किलो गांजे को किया खाक! जबलपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर चलाया बड़ा बुलडोज़र

 

जबलपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जबलपुर पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। जबलपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल सिंह और पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के 21 प्रकरणों में जब्त 149 किलो 477 ग्राम गांजा का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जबलपुर में नशे के कारोबार के लिए कोई जगह नहीं है।

एनसीबी नई दिल्ली और नारकोटिक्स मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के बाद जबलपुर रेंज में जब्त मादक पदार्थों के विनष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल सिंह के आदेश पर जबलपुर जिले के सभी संबंधित थानों में जब्त गांजे का सत्यापन, तौल और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

इसके बाद 4 जुलाई 2026 को कटनी जिले के कैमोर स्थित एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में कड़ी सुरक्षा और वैधानिक प्रक्रिया के बीच गांजे का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सूर्यकांत शर्मा स्वयं मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।

पुलिस के मुताबिक, जबलपुर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 21 मामलों में जब्त कुल 149 किलो 477 ग्राम गांजा को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जब्त मादक पदार्थ किसी भी परिस्थिति में दोबारा अवैध नेटवर्क तक न पहुंच सके।

जबलपुर पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जब्त नशीले पदार्थों का समय-समय पर विनष्टीकरण कर नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का प्रयास जारी रहेगा।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button