Madhya Pradesh

जबलपुर में गालियां देने से मना करने पर और शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर हनुमानताल और गोराबाजार थाना क्षेत्र में विवाद

गालियां देने से मना करने पर और शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर हनुमानताल और गोराबाजार थाना क्षेत्र में विवाद

मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले के गोरा बाजार और हनुमानतल थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर मारपीट के मामले सामने आए हैं जहां गोरा बाजार थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच देख रहे एक युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया वहीं हनुमानतल थाना क्षेत्र में गाली देने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है जहां पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है,
शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर की मारपीट,
थाना गोराबजार में श्रीकांत राव उम्र 29 वर्ष निवासी भूरी बाई का बगीचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम लगभग 7-30 बजे भूरीबाई का बगीचा अन्ना पान ठेला के पास खड़े होकर क्रिकेट मैच देख रहा था तभी वहां भूरी बाई का बगीचा निवासी करन मलिक उसके पास आकर शराब पीने के लिये 500 रूपये की मंाग करने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो करन मलिक उसके साथ गाली गलौज करने लगा,गालियां देने से मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।  रिपोर्ट पर धारा 296ए, 115(2), 119(1), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गालियां देने से मना करने पर युवक को पीटा,
थाना हनुमानताल में मोहम्मद फिरोज खान उम्र 40 वर्ष निवासी नालबंद मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करती है, अपने काम से मंडी जा रही थी तभी नया पुल के पास रहने वाला दानिश राजू चाय वाले के सामने बरियातले में मिला जो उसके साथ गाली गलौज करते हुये बोला कि आज कल तू बहुत उड़ रहा है, उसने गालियां देने से मना किया तो पाईप से हमलाकर छाती, माथा हाथ में चोटें पहॅुचा दीं तथा जान से जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 118(1), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मामूली वाद विवाद पर युवकों के साथ मारपीट की गई है जहां घायलों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दि है, यहां पुलिस है पूरे मामले की जांच कर रही है वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button