Madhya Pradesh

जबलपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शरीर पर मिले चोट के निशान, पति पर लगा हत्या का आरोप

जबलपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शरीर पर मिले चोट के निशान, पति पर लगा हत्या का आरोप

जबलपुर के भेड़ाघाट थाना अंतर्गत मनखेड़ी क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान साधना अहिरवार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। हालांकि, मामले में तब नया मोड़ आ गया जब मृतिका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए।

​फांसी के निशान:
शुरुआती जांच में महिला के गले पर फांसी के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। नायाब तहसीलदार चेतराम पंधा के अनुसार, मृतिका के शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटों के निशान मिले हैं, जो मामले को संदिग्ध बना रहे हैं।

​परिजनों का पक्ष:
मृतिका के परिजनों ने घटना को लेकर संदेह जताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। महिला के गले पर फांसी के निशान हैं और शरीर पर कुछ अन्य चोटें भी पाई गई हैं। पुलिस द्वारा शुरुआती जांच कर ली गई है, लेकिन मौत के कारणों का खुलासा मेडिकल PM रिपोर्ट (पोस्टमार्टम) आने के बाद ही हो पाएगा।”

​पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और साजिश।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button