Madhya Pradesh

गढ़ा का ‘AK-47 किंग’ पुलिस की गिरफ्त में: फायरिंग करने वाले बदमाश करण विश्वकर्मा का निकला जुलूस

गढ़ा का 'AK-47 किंग' पुलिस की गिरफ्त में: फायरिंग करने वाले बदमाश करण विश्वकर्मा का निकला जुलूस

जबलपुर। गढ़ा क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने वाले कुख्यात बदमाश करण विश्वकर्मा को गढ़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम रीक्रिएट कराया और क्षेत्रीय लोगों को यह संदेश दिया कि कानून हाथ में लेने वालों के लिए जबलपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

जानकारी के अनुसार आरोपी करण विश्वकर्मा ने हाल ही में क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को उसकी महिला साथी के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी को क्षेत्र में लेकर जाया गया तो लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

आरोपी के हाथ पर बड़े अक्षरों में “KARAN KING AK-47″ लिखा हुआ दिखाई दिया, जो क्षेत्र में उसके आपराधिक और दबंग छवि बनाने की कोशिश को दर्शाता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी खुद को इलाके का बड़ा बदमाश साबित करने का प्रयास करता था और लोगों में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था।

बताया जा रहा है कि करण विश्वकर्मा कुछ दिन पहले ही रायपुर जेल से रिहा होकर आया था। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय होकर क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने की कोशिश की, लेकिन गढ़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम रीक्रिएशन के दौरान गढ़ा पुलिस जिंदाबाद के नारे भी सुनाई दिए। पुलिस ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इलाके में दहशत फैलाने, अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने या आपराधिक गतिविधियों में शामिल दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

गढ़ा पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

गढ़ा क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले कुख्यात बदमाश करण विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर जेल से छूटने के कुछ ही दिन बाद आरोपी फिर अपराध की राह पर लौट आया था। गढ़ा पुलिस ने आरोपी को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार कर क्षेत्र में जुलूस निकाला और घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम रीक्रिएट कराया। पुलिस का साफ संदेश है—अपराध करने वालों की अब खैर नहीं।”

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button