Madhya Pradesh

जबलपुर- बटनदार चाकुओं के साथ पकड़े गए आधा दर्जन बदमाश,माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में टीम ने चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन

बटनदार चाकुओं के साथ पकड़े गए आधा दर्जन बदमाश,माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में टीम ने चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन

जबलपुर/- अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर अंकुश लगाने के मकसद से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत मानवता पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर मानवता थाना प्रभारी नितेश दोहरे की टीम ने विशेष सर्च ऑपरेशन चलाकर आधा दर्जन बदमाशों को दबोच लिया इन बदमाशों के कब्जे से चाकू बरामद किए गए हैं ऐसा माना जा रहा है कि सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने जल बेचकर सभी को दबोचने में सफलता हासिल कर ली। थाना प्रभारी माढोताल नीलेश दोहरे एंव उनकी टीम द्वारा की गयी कार्यवाही के बाद थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाशों और आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों में खासा हड़कंप मचा हुआ है।

माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि दिनांक 01.08.2025 को थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्र से मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ लोग अपने – अपने कब्जे में चाकू लिये किसी को मारने की फिराक मे खडे हैं, इस सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया जो मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति मिले , तलाशी करने पर प्रत्येक के कब्जे से एक-एक बटनदार चाकू बरामदगी की गयी, चाकू रखने के संबध मे कोई वैध दस्तावेज या कारण पूछने पर कोई संतोषजनक उत्तर नही दिये जाने पर अलग अलग अपराध दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आजाद नट पिता प्रभूराज नट उम्र 19 वर्ष निवासी नट बस्ती सूरतलाई थाना माढोताल जिला जबलपुर, वराज नट पिता स्व रघुवीर नट उम्र 19 वर्ष निवासी सूरतलाई बिलखरवा थाना माढोताल जिला जबलपुर, श्याम नट पिता लालजी नट उम्र 20 वर्ष निवासी सूरतलाई बिलखरवा थाना माढोताल जिला जबलपुर, उत्तम सिंह नट पिता साहब सिंह नट उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बिलखिरवा सूरतलाई थाना माढोताल जिला जबलपुर और हीरा नट पिता कैलाश नट उम्र 19 वर्ष निवासी बिलखिरवा नट बस्ती सूरतलाई थाना माढोताल जिला जबलपुर शामिल हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के नेतृत्व मे सउनि तीरथ बागरी, बेनीराम एंव एएसआई सचान प्रधान, आरक्षक मुनीम मस्कुले, लालजी यादव व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles