Madhya Pradesh

जबलपुर: रेलवे स्टेशन और सड़क किनारे मिले शव, सामाजिक सरोकार में उतरी मोक्ष टीम, तीन लावारिस शवों का मोक्ष ने किया अंतिम संस्कार

रेलवे स्टेशन और सड़क किनारे मिले शव, सामाजिक सरोकार में उतरी मोक्ष टीम, तीन लावारिस शवों का मोक्ष ने किया अंतिम संस्कार

जबलपुर। शहर में लावारिस शवों की बढ़ती संख्या ने एक बार फिर प्रशासन और समाज के संवेदनशील वर्ग को झकझोर दिया है। बीते 24 घंटों में तीन लावारिस शवों की सूचना मोक्ष मानव सेवा एवं जन उत्थान समिति के अध्यक्ष आशीष ठाकुर को मिली। इनमें एक शव थाना संजीवनी नगर क्षेत्र से और दो शव रेलवे स्टेशन परिसर से बरामद हुए।

घटनाक्रम और कार्रवाई-
मंगलवार को संजीवनी नगर पुलिस ने समिति को एक अज्ञात बुजुर्ग पुरुष (उम्र 55-60 वर्ष) के शव की सूचना दी। इसी दिन रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 6 से एक बुजुर्ग महिला (उम्र 60-65 वर्ष) और एक अन्य बुजुर्ग पुरुष (उम्र 55-65 वर्ष) का शव मिलने की जानकारी दी। पुलिस के आग्रह पर मोक्ष टीम तुरंत मौके पर पहुंची, मर्ग पंचनामा की प्रक्रिया कराई और शवों को तिलवारा श्मशान घाट ले जाकर सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया। एक शव का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

आश्रय भी दिलाया-
सेवा कार्य के दौरान मोक्ष टीम को पेरालाइस रोड किनारे एक महिला और एक पुरुष लावारिस अवस्था में मिले। महिला को दमोह नाका स्थित ब्रिज के नीचे से लाया गया। दोनों को मोक्ष आश्रय में रखा गया और आवश्यक देखभाल प्रदान की गई।

सामाजिक और प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता-
मोक्ष समिति ने बताया कि ऐसे मानवीय कार्यों के लिए न सिर्फ सामाजिक सरोकार बल्कि प्रशासनिक सहयोग भी आवश्यक है। अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि लावारिस शवों और बेसहारा लोगों के लिए संसाधन जुटाना चुनौती है, इसलिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।

सेवाभावी टीम की मौजूदगी-
अंतिम संस्कार और सेवा कार्य में योगेश कोरी, प्रशांत निषाद, मंतोष ठाकुर, सुमित मिश्रा, अंकित पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और पूरी निष्ठा से कार्य में जुटे।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles