Madhya Pradesh

जबलपुर:14 करोड़ रुपये के सोने और 5 लाख रुपये नकद की सनसनीखेज डकैती,मास्टर माइंड के परिजनों से हो रही पूछताछ,डकैतों की तलाश में यूपी बिहार पहुंची पुलिस टीमें,

जबलपुर:14 करोड़ रुपये के सोने और 5 लाख रुपये नकद की सनसनीखेज डकैती,मास्टर माइंड के परिजनों से हो रही पूछताछ,डकैतों की तलाश में यूपी बिहार पहुंची पुलिस टीमें,

जबलपुर। खितौला स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई 14 करोड़ रुपये के सोने और 5 लाख रुपये नकद की सनसनीखेज डकैती के बाद, पुलिस की जांच अब उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमाओं तक पहुंच गई है। जांच अधिकारियों का मानना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत संभवतः उत्तर प्रदेश की ओर भागे हैं। डकैती का मास्टरमाइंड बताया जा रहा रईस भी लापता है, पुलिस रईस तक पहुंचने के लिये उसके परीजनों को थाने बुलाकर लम्बी पूछताछ कर रही है।
डकैतों की गिरफ्तारी के लिए जबलपुर पुलिस की करीब 8 टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं। पहले पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय ने आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे आईजी प्रमोद वर्मा ने बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया है।
गौरतलब है कि 11 अगस्त की सुबह करीब 9:15 बजे, 5 नकाबपोश डकैत बंदूक की नोक पर बैंक में घुसे और महज कुछ मिनटों में करीब 14 करोड़ का सोना और 5 लाख रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। यह डकैती दिनदहाड़े हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी।
तकनीक का इस्तेमाल-
डकैती के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से खितौला और आसपास के इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सक्रिय रहे सभी मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल्स खंगालना शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य वारदात के समय संदिग्ध मोबाइल गतिविधियों को ट्रैक करना है।
पुलिस टीम ने नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (नेफिस) को भी जांच में शामिल किया है। यह सिस्टम राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा संचालित है और पहले भी कई मामलों में सफलता दिला चुका है। पुलिस को उम्मीद है कि फिंगरप्रिंट मिलान से आरोपियों की पहचान में मदद मिलेगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles