Madhya Pradesh

जबलपुर: पकड़ा गया शातिर वाहन चोर,वाहन चोरी का गढ़ा पुलिस ने किया खुलासा, 6 वाहन जप्त

जबलपुर: पकड़ा गया शातिर वाहन चोर,वाहन चोरी का गढ़ा पुलिस ने किया खुलासा, 6 वाहन जप्त

 

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गढ़ा थाना क्षेत्र में एक युवक बिना नंबर की एक हॉण्डा ड्रीम मोटर सायकिल को बेचने का सौदा कर रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की तो 6 वाहन चोरी की घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी अरविन्द यादव पिता लखन लाल यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम परियट थाना पनागर वर्तमान पता मड़फैया थाना गढ़ा को गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से चोरी के 6 दोपहिया वाहन जब्त किए है।

कब्जे से चोरी के 6 दोपहिया वाहन जब्त किए,
पुलिस के अनुसार आरोपी कम दाम में मोटर सायकिल बेचने की बात करते हुये सर्वेन्ट क्वाटर रोड के पास घूम रहा, बिना नंबर की हॉण्डा ड्रीम मोटर सायकिल बेचने के ढूंढ रहा था उसकी गतिविधि संदिग्ध होने की सूचना पर मौके पर पुलिस ने जाकर जांच की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे पकड़ लिया गया। हॉण्डा ड्रीम मोटर सायकिल के पेपर मांगने पर वह उसे प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी को थाने में लेकर जाकर सघन पूछताछ,
गढ़ा CSP आशीष जैन ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि गढ़ा पुलिस ने आरोपी को थाने में लेकर जाकर सघन पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने 6 दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर वाहन मालिकों का पता लगा रही है। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है पुलिस का कहना है कि आरोपी से अभी पूछताछ में और भी बड़ा खुलासा हो सकता है पकडा गया आरोपी शातिर वाहन चोर है जिसके विरूद्ध पूर्व से 6 अपराध चोरी के मामले दर्ज है

उल्लेखनीय भूमिका,
शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराई हुई 6 मोटर सायकिलें जप्त करने में थाना गढा के उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र, आरक्षक संतोष गौरव, शैलेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button