Madhya Pradesh

कैंसर पीड़ित आशीष को मदद की दरकार, हाथ बढ़ाइए-जीवन बचाइए

3 साल से कैंसर से जंग लड़ रहा है जबलपुर का आशीष, महंगे इलाज से परिवार की आर्थिक हालत बिगड़ी

जबलपुर/- किसी एक सदस्य के गंभीर बीमारी की चपेट में आने के बाद परिवार किस तरह टूट जाता है इसका जीता जाता उदाहरण है जबलपुर के आशीष गुप्ता का परिवार। 40 साल का आशीष पिछले तीन सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, शुरुआती लक्षणों के बाद डॉक्टरों ने आशीष को कैंसर होने की पुष्टि की। लिवर कैंसर जैसी गम्भीर और खतरनाक बीमारी से जूझ रहे आशीष ने पिछले तीन सालों से जबलपुर से लेकर कई दूसरे शहरों में इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लगातार चल रहे इलाज और खर्चीले उपचार के चलते आशीष का परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। अब हालत यह हो गई है कि आशीष के इलाज में आने वाला खर्च परिवार भी नहीं उठा पा रहा है। आशीष गुप्ता जबलपुर के दीक्षितपुरा इलाके के वृंदावन दुबे की गली में निवास करते हैं। जबलपुर में प्राइवेट अस्पतालों के अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भी आशीष ने हर तरह का उपचार कराया लेकिन अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ। पिछले 4 महीने से आशीष को पीलिया भी हुआ है जिसके चलते उसकी हालत खराब होती जा रही है और वह इलाज में लगने वाली बड़ी रकम के लिए समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

आशीष गुप्ता के घर पहुंच कर या ऑनलाइन कर सकते हैं मदद –

लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे आशीष कुमार गुप्ता के पिता का नाम श्री रमेश गुप्ता है और वह वृंदावन दुबे की गली दीक्षितपुरा के मकान नंबर 855 उपरैगंज वार्ड जबलपुर में निवास करते हैं। उनका मोबाइल नंबर 8871481846 है।

बैंक की डिटेल्स

Account No.- *35807858634*
IFSC Code – SBIN- 0004707

मोबाइल नंबर – *8871481846*

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button