Madhya Pradesh

ड्रोन के ज़रिए पुलिस ने पकड़ी कच्ची शराब की फैक्ट्री,रांझी खमरिया पुलिस ने कच्ची शराब के ठिकाने पर की छापेमारी

ड्रोन के ज़रिए पुलिस ने पकड़ी कच्ची शराब की फैक्ट्री,रांझी खमरिया पुलिस ने कच्ची शराब के ठिकाने पर की छापेमारी

जबलपुर/- कच्ची शराब बनाने और अवैध तरीके से शराब की बिक्री करने करने वालों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के नेतृत्व में चलायए जा रहे स्पेशल ऑपरेशन के तहत रांझी और खमरिया पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए कच्ची शराब के ठिकाने पर दबिश दी।

खमरिया के खेरमाई मंदिर के जंगलों में कच्ची शराब का अड्डा लंबे समय से आबाद था,, पुलिस ने इस अड्डे की खोजबीन के लिए ड्रोन की मदद ली। ड्रोन की सर्चिंग के दौरान पता चला की खेरमाई के जंगलों में कच्ची शराब बनाने गोरख धंधा किया जा रहा है पुलिस ने टीम बनाकर इस ठिकाने पर छापेमारी की।

पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब के तस्कर मौके से फरार हो गए लेकिन पुलिस को तस्करों के नाम पता चल गए हैं जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है। खेरमाई के जंगलों में जिस जगह पर पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही की वहां से करीब 25 से 30 हज़ार लीटर शराब बरामद की गई है, इसके अलावा महुआ लाहन और शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य सामान की भी जब्ती की गई है।

भारी मात्रा में बनी हुई कच्ची शराब की बरामदगी करने के साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीएसपी सतीश साहू के साथ रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी, खमरिया थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे की टीम ने शराब के इस अवैध ठिकाने को ध्वस्त करने में सफलता हासिल की है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button