Madhya Pradesh

जबलपुर में युवक ने फांसी लगाकर लगाया मौत को गले, परिजनों का आरोप पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध होकर लगाई फांसी

युवक ने फांसी लगाकर लगाया मौत को गले, परिजनों का आरोप पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध होकर लगाई फांसी

जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत जयराज चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली वही परिजनों ने आरोप लगाया की पुलिस की पिटाई के बाद जयराज ने क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली।वही परिजनों ने शव रखकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है।दरसल हनुमानताल में रहने वाले जयराज और उसकी पत्नी पूजा का तलाक का केस लगा हुआ है बताया जा रहा है की जयराज अपनी बच्ची से मिलने गया था।इस दौरान उसकी पत्नी ने विवाद कर जयराज की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवादी वही जब जयराज क्षेत्र में बैठा हुआ तभी चार पुलिस कर्मी मौके पर पहुचे और जयराज की बेहरहमी से पिटाई करदी।जहा बताया जा रहा है की जयराज इस दौरान कह रहा था कि वह अपनी बच्ची से मिलने आया है इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई।परिजनों का कहना है की जयराज पिटाई से इतना क्षुब्ध हो गया की उसने फांसी लगा ली।

वही इस मामले में एएसपी जितेंद्र सिंह का कहना है की जयराज और उसकी पत्नी का तलाक का केस चल रहा है ।वही पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था ।वही पत्नि की शिकायत पर पुलिस जयराज को समझाने गई और समझा कर वापस आ गई थी ।वही उसने फांसी किन कारणों से लगाई है इसकी जांच की जा रही है।जो तथ्य सामने आएंगे और जो दोषी जांच में आएगा विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button