Madhya Pradesh

जबलपुर – बीच सड़क पर ऑटो चालक का काट दिया गला,भीड़भाड़ वाले ISBT के सामने हत्या की खौफनाक वारदात से मची सनसनी

बीच सड़क पर ऑटो चालक का काट दिया गला,भीड़भाड़ वाले ISBT के सामने हत्या की खौफनाक वारदात से मची सनसनी

जबलपुर/- जबलपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर भी सड़क पर युवक को मौत के घाट उतार कर कानून व्यवस्था पर गम्भीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक इंटर स्टेट बस टर्मिनल यानी आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने बदमाश ने एक ऑटो चालक का गला काट कर उसे मौत की नींद सुला दिया।

शाम के वक्त जब यह वारदात हुई उसे वक्त सैकड़ो की तादाद में लोग आसपास मौजूद थे, बावजूद इसके आरोपी ने हत्या की खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया और मौके से भाग निकला।

खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान लेने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक पवन अहिरवार ऑटो चलाया करता था और वह आईटीआई के पास राजीव गांधी नगर में रहता था।

परिजनों के मुताबिक तीन माह पहले ऑटो चालक पवन अहिरवार का पड़ोस में रहने वाले रोहित पाल से विवाद हुआ था लिहाजा परिजन यह आशंका जाता रहे हैं कि हत्या की इस वारदात को रोहित पाल ने ही अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित कर दी है।

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट,7974423030

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button