Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में नेताओं के दबाव में MP पुलिस बेबस, हाईकोर्ट सख्त: पूर्व महापौर प्रभात साहू और एसपी को मिला नोटिस,

नेताओं के दबाव में MP पुलिस बेबस, हाईकोर्ट सख्त: पूर्व महापौर प्रभात साहू और एसपी को मिला नोटिस,

जबलपुर में BJP नेताओं के दबाव में पुलिस की कार्यप्रणाली पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। वाहन चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी से मारपीट और उसकी वर्दी फाड़ने के मामले में उल्टे उसी पुलिसकर्मी पर FIR दर्ज किए जाने को लेकर हाईकोर्ट ने इसे गंभीर लापरवाही माना है।

अधिवक्ता मोहित वर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने कहा कि जब थानों में पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो वे आम जनता को कैसे सुरक्षा देंगे। कोर्ट ने इस पूरे मामले में जबलपुर के पुलिस अधीक्षक और भाजपा के पूर्व महापौर प्रभात साहू को नोटिस जारी किया है।

हाईकोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि वीडियो वायरल होने और पुलिस कर्मी की शिकायत से आरोपियों की पहचान स्पष्ट होने के बावजूद नेताओं के नाम FIR में क्यों नहीं जोड़े गए और मामला अज्ञात के खिलाफ क्यों दर्ज किया गया। कोर्ट ने इसे पूरे पुलिस विभाग का मनोबल गिराने वाला बताया।

साथ ही अगली सुनवाई में लॉर्डगंज थाना प्रभारी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर दोनों FIR की केस डायरी पेश करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के सख्त रुख से साफ है कि आने वाले समय में इस मामले में जवाबदेही तय होगी और पूर्व महापौर प्रभात साहू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles