Madhya Pradesh

जबलपुर में 50 से अधिक आपराधिक मामलों वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई

50 से अधिक आपराधिक मामलों वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई

जबलपुर जिले में अपराधों पर नकेल कसते हुए रांझी थाना अंतर्गत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 50 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है।

​क्या है पूरा मामला,
​पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई तीन दिन पहले एक नाबालिग लड़की द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह रात के समय घर से बाहर निकली थी, तब शुभम मेहरा और गगन मेहरा नामक दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की और अभद्र व्यवहार किया।

​आरोपी का आपराधिक इतिहास
​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी गगन मेहरा को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया आरोपी गगन मेहरा का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, आरोपी पर विभिन्न थानों में 50 के करीब गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी की उन सभी मामलों की जमानत खारिज (Cancel) करवाने की तैयारी कर रही है जिनमें वह पहले बाहर आया था।

​पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी रांझी उमेश गोलानी ने बताया
​आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है और इस मामले में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button