Madhya Pradesh

संस्कारधानी में फिर हुई हत्या, सिर कुचलकर खेत की मेड़ पर मिली लाश, हत्या से पहले दुष्कर्म की संभावना, अज्ञात युवती शिनाख्त जुटी पुलिस

संस्कारधानी में फिर हुई हत्या, सिर कुचलकर खेत की मेड़ पर मिली लाश, हत्या से पहले दुष्कर्म की संभावना, अज्ञात युवती शिनाख्त जुटी पुलिस

जबलपुर जिले के सिमरिया गांव में एक युवती का सिर कुचला शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव एक खेत की मेड़ पर मिला है। उसका चेहरा बुरी तरह से क्षत विक्षत किया गया है जिससे शव की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाकर मृतका की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

सिमरिया गांव में नेशनल हाईवे से कुछ दूरी पर एक खेत की मेड़ पर जब ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की, सिर कुचलकर युवती की हत्या की गई है और उसकी पहचान न हो सके इस कारण चेहरे को भी बुरी तरह से क्षत-विक्षत किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि एक मिसिंग लड़की की शिकायत हमारे पास है। उस लड़की की उम्र 17 साल की है। संभावना है कि ये वही लड़की है। कंप्लेंट करने वाले परिजनों को बुलाया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती आसपास के गांवों की नहीं है। इससे आशंका है कि हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है। एफएसएल और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम से भी घटनास्थल की जांच कराई गई है।

एडिशनल एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस युवती की पहचान और आरोपी की पता लगाने में जुटी है। हालांकि अभी आस पास के गांव के पता लगाया है। शव यहां का नहीं है। मौके पर एफएसएल और फिंगर प्रिंट टीम को बुलाया गया है। प्रथम दृश्य इसमें हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करेंगे। बच्ची नाबालिग है या नहीं इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles