Madhya Pradesh

जबलपुर में दिनदहाड़े पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या,गांव में तनाव के बीच पुलिस बल तैनात,

दिनदहाड़े पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या,गांव में तनाव के बीच पुलिस बल तैनात,

जबलपुर जिले के मझौली थाना क्षेत्र के गांव पडुआ पिपरिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैल गई घटना दोपहर करीब 1 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,
पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात,
मझौली थाना पुलिस ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक की पहचान अजय ठाकुर उर्फ अज्जू ठाकुर, निवासी खबरा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक गांव की गली से गुजर रहा था, तभी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई और मामला हिंसक हो गया। जहां आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया घटना को अंजाम देने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया था जहां पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है
राजनीतिक से जुड़ा है परिवार,
मामले में मयंक सेन (20 वर्ष) को मुख्य आरोपी बताया गया है। ग्रामीणों ने आरोपी के राजनीतिक परिवार से जुड़े होने का आरोप लगाया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही मझौली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में तनाव के बीच अतिरिक्त बल तैनात किया गया है जहां पुलिस ऑफ पूरे मामले की जांच कर रही है

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button