Madhya Pradesh

चलती ब्रेजा कार में भड़की आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय की टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर से पाया काबू,

चलती ब्रेजा कार में भड़की आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय की टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर से पाया काबू,

जबलपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती ब्रेजा कार में अचानक आग भड़क उठी। घटना शाम लगभग 5:15 बजे की है, जब डुमना की ओर से आ रही कार क्रमांक MP 20 ZJ 0374 में अचानक आग लग गई।
कार चालक आरिफ खान, निवासी अवस्थी अपार्टमेंट सिविल लाइन, ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वाहन को सुभाष चंद्र बनर्जी मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा किया और खुद सुरक्षित बाहर निकल आए। इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय की हमराह टीम ने तेजी से स्थिति को संभाला।
आरक्षक शिवा राज, सौरभ तिवारी, दीपक कनौजिया, मुकेश परिहार एवं पवन तिवारी ने बिना देर किए फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग करते हुए कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई, क्योंकि आग आसपास फैल सकती थी।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल बनी रही, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।
कप्तान उपाध्याय ने पुलिस बल की त्वरित कार्रवाई, कर्तव्यनिष्ठा और संकट प्रबंधन क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस प्रकार की तत्परता उसी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button