Madhya Pradesh

जबलपुर में इंसाफ की दहलीज पर खूनी जंग, वकील पर वकील ने किया चाकू से हमला

जबलपुर में इंसाफ की दहलीज पर खूनी जंग, वकील पर वकील ने किया चाकू से हमला

जबलपुर। न्याय के मंदिर कहे जाने वाले जिला अदालत परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अधिवक्ता ने ही अपने साथी वकील पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना गेट नंबर 4 की है, जहां एडवोकेट राकेश महोबिया ने अधिवक्ता रामनाथ रजक पर अचानक चाकू से वार कर दिया। हमले की वजह कोई पुराना रंजिश नहीं, बल्कि पेशेवर काम बनी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर वकील चिल्लाते हुए आया कि “तुम मेरी पत्नी का केस क्यों लड़ रहे हो?” और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने रामनाथ रजक की गर्दन पर प्रहार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वकील मौके से फरार हो गया, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया।
​लहूलुहान हालत में अधिवक्ता रामनाथ रजक सीधे ओमती थाने पहुंचे, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। ओमती पुलिस ने घायल वकील का मुलाहिजा (मेडिकल परीक्षण) कराया है और आरोपी राकेश महोबिया के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल का कहना है कोर्ट परिसर जैसे सुरक्षित क्षेत्र में इस तरह की घटना कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button