Madhya Pradesh

जबलपुर में लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर के विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है जहां आज्ञात आरोपियों ने लाठी डंडों और धारदार हथियार  से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया, घटना में घायल हुए युवक को 108 की मदद से इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया मेडिकल अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है
अस्पताल के सूचना पर पहुंची पुलिस,
थाना विजयनगर में मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि 108 एम्बुलेंस के द्वारा घायल लटोरी गौंड़  निवासी अतरिया गोसलपुर को सुबह लगभग 4 बजे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जिसे डाक्टर ने इलाज के दौरान लटोरी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
पुलिस की जांच में हुआ हत्या का खुलासा,
मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्यवाही करते हुए मृतक लटोरी गौंड़ के दोनो हाथ पैर पीठ में अज्ञात अज्ञात आरोपियों ने लाठी दांडी और धारदार हथियार से हमला किया गया था जिसमें घायल को आई चोटें से मृत्यु होना पाया गया, पीएम रिपोर्ट अप्राप्त है। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 103(3) बीएनएस का मामला दर्ज किया है और अज्ञात और उपयोग की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button