Madhya Pradesh

जबलपुर में सड़क सीमा का उल्लंघन करने वाले निर्माणों पर होगी सख्त कार्रवाई, छोटी लाइन फाटक से गौरीघाट तक हटेंगे अतिक्रमण

सड़क सीमा का उल्लंघन करने वाले निर्माणों पर होगी सख्त कार्रवाई, छोटी लाइन फाटक से गौरीघाट तक हटेंगे अतिक्रमण

जबलपुर शहर नागरिकों को यातायात के दबाव और जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला, पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सघन अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज गुरुवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने प्रशासनिक अमले के साथ शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया और यातायात में बाधक बन रहे अवैध निर्माणों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर निगम आयुक्त ने छोटी लाइन फाटक से गुरुद्वारा और गुरुद्वारे से गौरीघाट तक के व्यस्त मार्ग का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई स्थानों पर भवन स्वामियों एवं व्यवसायियों द्वारा आगे बढ़कर किए गए निर्माण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि जनहित और शहर के विकास में बाधक बनने वाले अवैध निर्माणों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने राजस्व एवं निगम के अमले को निर्देशित किया कि सड़क सीमा का उल्लंघन करने वाले निर्माणों को तत्काल चिन्हित कर उन्हें हटाने की कार्यवाही की जाए।

इस अवसर पर गोरखपुर एस डी एम अनुराग सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से भी मौजूद थे।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles