Madhya Pradesh

तिलवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 आरोपी गिरफ्तार, 9.78 किलो गांजा जब्त

तिलवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 आरोपी गिरफ्तार, 9.78 किलो गांजा जब्त

जबलपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तिलवारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 9 किलो 781 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 89 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले भर में मादक पदार्थ और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष कुमार जैन के मार्गदर्शन में तिलवारा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थाना तिलवारा के सब इंस्पेक्टर अभिषेक कैथवास ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ग्राम चूल्हा गोलाई वन चौकी के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध युवक बैग लेकर जाते दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर घबराकर नहर के रास्ते जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शुभम पटेल, शुभम शुक्ला और नीरज डेहरिया बताए। तलाशी लेने पर तीनों के बैगों से अलग-अलग पैकेटों में अवैध गांजा बरामद हुआ। कुल वजन 9 किलो 781 ग्राम पाया गया।

आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे गांजा उड़ीसा के तितलागढ़ निवासी खितिज साहू से खरीदकर लाए थे और इसे छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक जगदीश सिंह, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, आरक्षक सुनील परवारी, पिंटू यादव और अभय बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button