Madhya Pradesh

जबलपुर एसपी की सख्ती, ट्रैफिक पर पकड़ मजबूत: जबलपुर यातायात पुलिस बनी शहर की असली हीरो”

जबलपुर एसपी की सख्ती, ट्रैफिक पर पकड़ मजबूत: जबलपुर यातायात पुलिस बनी शहर की असली हीरो”

जबलपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में चल रहा अभियान अब असर दिखाने लगा है। शहर की सड़कों पर अनुशासन कायम करने के लिए यातायात पुलिस पूरी मुस्तैदी से मैदान में उतरी हुई है और नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में पूरे अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 273 ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 1,36,500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। यह कार्रवाई साफ दर्शाती है कि अब नियमों की अनदेखी करना आसान नहीं है।
नो-पार्किंग में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों पर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। 134 वाहन चालकों के खिलाफ व्हील लॉकिंग की कार्रवाई की गई और 67,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। इस सख्ती से शहर में यातायात का प्रवाह पहले से अधिक सुचारु होता नजर आ रहा है।
इसके साथ ही मालवीय चौक, गढ़ा और घमापुर क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय भेजे गए।
जबलपुर पुलिस की यह कार्रवाई केवल चालान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की एक मजबूत पहल है। एसपी सम्पत उपाध्याय और यातायात पुलिस की सक्रियता ने यह साफ कर दिया है कि अब सड़कों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षित यातायात व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जाएगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button