Madhya Pradesh

हाइवा पकड़कर सौदा! 50 हजार में रिहाई का आरोप, रेत माफिया का खेल जारी

हाइवा पकड़कर सौदा! 50 हजार में रिहाई का आरोप, रेत माफिया का खेल जारी

जबलपुर जिले में अवैध रेत कारोबार को लेकर अब सीधे थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, रेत से भरा एक हाइवा डंपर पकड़े जाने के बाद कार्रवाई करने के बजाय सौदेबाजी शुरू कर दी गई।
बताया जा रहा है कि शुरुआत में एक लाख रुपये की मांग रखी गई थी, लेकिन बाद में 50 हजार रुपये में मामला “सेटल” कर दिया गया। आरोप है कि थाना प्रभारी की जानकारी और कथित सहमति से ही डंपर को छोड़ दिया गया।
सूत्रों का यह भी दावा है कि जबलपुर के बाईपास से  अवैध रेत परिवहन लंबे समय से जारी है और इसमें स्थानीय स्तर पर संरक्षण मिलने की आशंका जताई जा रही है। रात के समय हाइवा और डंपरों की आवाजाही आम हो चुकी है, जिससे यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से संचालित होने की ओर इशारा करता है।
हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो यह मामला बेहद गंभीर है और पुलिस की निष्पक्षता पर सीधा सवाल खड़ा करता है। अब जरूरत है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button