Madhya Pradesh

जबलपुर में खौफनाक हादसा: टक्कर में उछलकर नीचे गिरी महिला, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल

खौफनाक हादसा: टक्कर में उछलकर नीचे गिरी महिला, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल

जबलपुर के तिलवारा पुल पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार परिवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि महिला उछलकर सीधे पुल के नीचे जा गिरी, जबकि पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपति संभल ही नहीं सके और कुछ ही सेकंड में सबकुछ खत्म हो गया। हादसे के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में नारायण उर्फ बंटी केवट (30) और उनकी पत्नी शालिनी केवट (28), निवासी ओड़िया मोहल्ला, थाना माढ़ोताल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि परिवार ससुराल से अपने घर लौट रहा था, लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। खुशियों से भरा परिवार एक पल में बिखर गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में गहरा शोक है और स्थानीय लोग तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles