Madhya Pradesh

बरगी डैम में दर्दनाक हादसा: तेज आंधी में क्रूज डूबा, 5 की मौत, 10 लापता, 15 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

बरगी डैम में दर्दनाक हादसा: तेज आंधी में क्रूज डूबा, 5 की मौत, 10 लापता, 15 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

जबलपुर। बरगी डैम में गुरुवार को तेज आंधी-तूफान के चलते एक बड़ा हादसा हो गया, जब पर्यटकों से भरा एक क्रूज अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 10 यात्री लापता बताए जा रहे हैं।

राहत की बात यह रही कि रेस्क्यू टीमों ने अब तक 15 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रूज में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और अचानक मौसम बिगड़ने के कारण तेज हवाओं ने उसे असंतुलित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में क्रूज पानी में समा गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासन ने लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हालात को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय मौके पर पहुंच गए वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह मौके के लिए रवाना हो गए है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles