Madhya Pradesh

हेलमेट नहीं तो सड़क पर नहीं मिलेगी राहत गढ़ा यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

हेलमेट नहीं तो सड़क पर नहीं मिलेगी राहत गढ़ा यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

हेलमेट नहीं तो सड़क पर नहीं मिलेगी राहत
गढ़ा यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

जबलपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गढ़ा यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। गढ़ा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

गढ़ा यातायात थाना प्रभारी इंदिरा ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क पर सुरक्षित माहौल तैयार करना है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, तीन सवारी बैठाकर दोपहिया वाहन चलाने वाले और आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने वाले चालकों की जांच कर चालानी कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना केवल कानून का पालन नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण जान-माल का नुकसान होता है, इसलिए हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।

यातायात पुलिस ने सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों को भी चेतावनी दी है। थाना प्रभारी इंदिरा ठाकुर के अनुसार मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में गलत तरीके से वाहन पार्क करने से यातायात बाधित होता है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ भी जल्द विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। शहर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button