Madhya Pradesh

जबलपुर के शोभापुर बमबाजी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो सहयोगी आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

शोभापुर बमबाजी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो सहयोगी आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

जबलपुर। शोभापुर क्षेत्र में बंटी रजक के घर और शराब दुकान पर हुई बमबाजी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार की जा रही जांच और दबिश के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमर खरे और सोनू उर्फ विजय पटेल निवासी संजय नगर के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बमबाजी की वारदात के मुख्य आरोपी पवन रजक और प्रवीण रजक ने अपने साथियों को संजय नगर से बुलाया था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी घटना के दौरान मुख्य आरोपियों के साथ मौजूद थे और वारदात को अंजाम देने में सहयोग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एक्सेस मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

गौरतलब है कि 28 मई को शोभापुर क्षेत्र में हुई बमबाजी की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। लगातार जुटाए गए साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

हालांकि इस मामले के मुख्य आरोपी पवन रजक, प्रवीण रजक और देवू अन्ना अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बमबाजी जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles