Madhya Pradesh

हत्या की आशंका पर भड़के ग्रामीण, एयरपोर्ट रोड पर चक्काजाम, 21 दिन से लापता नितिन बैगा का जंगल में मिला सड़ा-गला शव, 

हत्या की आशंका पर भड़के ग्रामीण, एयरपोर्ट रोड पर चक्काजाम, 21 दिन से लापता नितिन बैगा का जंगल में मिला सड़ा-गला शव, 

जबलपुर के डुमना स्थित महंगवा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 8 जून से लापता किशोर नितिन बैगा का शव करीब 21 दिन बाद जंगल में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। शव पूरी तरह डी-कंपोज्ड अवस्था में था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर खमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

इधर, शव मिलने की खबर से गुस्साए परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में डुमना एयरपोर्ट मार्ग पर पहुंच गए और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

मृतक नितिन बैगा के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। उनका कहना है कि नितिन की हत्या करने के बाद उसके शव को पेड़ पर लटकाया गया है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि किशोर के लापता होने के बाद पुलिस ने मामले में समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके कारण सच्चाई सामने आने में देरी हुई।

मामले में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों से चर्चा कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। अधिकारियों की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया और यातायात सामान्य हो सका।

अब पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नितिन बैगा ने आत्महत्या की थी, या फिर यह सुनियोजित हत्या का मामला है? इसका जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button