Madhya Pradesh

दहेज की कीमत पर टूटा रिश्ता: 5 लाख और कार की मांग, विवाहिता से मारपीट; पति पर एफआईआर

दहेज की कीमत पर टूटा रिश्ता: 5 लाख और कार की मांग, विवाहिता से मारपीट; पति पर एफआईआर

जबलपुर में दहेज प्रताड़ना का एक और मामला सामने आया है, जहां शादी के कुछ ही दिनों बाद एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज की मांग, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता सानिया आफरीन, निवासी नोनेलाल की गली, सरदार एजेंसी के पास, गोहलपुर, ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 27 नवंबर 2024 को आफाक अहमद से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिनों बाद से ही पति उसे कम दहेज लाने का ताना देने लगा और मायके से 5 लाख रुपये तथा एक कार लाने का दबाव बनाने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी।

महिला का आरोप है कि निकाह में मिले उसके सोने के जेवर भी पति ने बिना अनुमति एक फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख दिए। इसके अलावा पति पर किसी अन्य युवती से संबंध होने और अपनी आय उसी पर खर्च करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि उसे न तो सम्मान मिला और न ही भरण-पोषण के लिए खर्च।

शिकायत के अनुसार, 6 जुलाई 2026 की रात आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट कर गाल, गले, हाथ, पीठ और पेट पर चोट पहुंचाई। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

महिला थाना पुलिस ने आरोपी आफाक अहमद के विरुद्ध धारा 85 बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button