Madhya Pradesh

जबलपुर में मानवता की मिसाल बनी गोहलपुर पुलिस! थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे की तत्परता से मासूम वैष्णवी सकुशल परिवार से मिली

थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे के नेतृत्व में गोहलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही घंटों में परिजनों का पता लगाकर बच्ची को सकुशल पिता के सुपुर्द किया।

जबलपुर की गोहलपुर थाना पुलिस ने अपनी तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली का परिचय देते हुए रास्ता भटक गई 10 वर्षीय मासूम वैष्णवी कोरी को उसके परिजनों से सकुशल मिलाकर सराहनीय कार्य किया है।

थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि गोहलपुर तिराहे के पास एक 10 वर्षीय बच्ची के रोते हुए खड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर थाने पहुंची।

पूछताछ के दौरान बच्ची ने अपना नाम वैष्णवी कोरी, पिता का नाम राजू कोरी, माता का नाम अनीता कोरी और भाई का नाम विनायक बताया, लेकिन वह अपने घर का पता नहीं बता पा रही थी। इसके बाद थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और कंट्रोल रूम को सूचना देकर बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू कराई।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर कंट्रोल रूम से शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी थानों को वायरलेस संदेश प्रसारित किया गया। साथ ही जबलपुर पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप ग्रुपों में बच्ची की फोटो और जानकारी साझा की गई।

पुलिस की सक्रियता और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कुछ ही समय बाद राजू कोरी, निवासी कटरा अधारताल, गोहलपुर थाने पहुंचे और बच्ची की पहचान अपनी पुत्री वैष्णवी कोरी के रूप में की। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।

जांच में सामने आया कि वैष्णवी कोरी स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते समय रास्ता भटककर गोहलपुर क्षेत्र पहुंच गई थी। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने गोहलपुर थाना पुलिस और विशेष रूप से थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे का आभार व्यक्त किया।

इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि जबलपुर पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय संवेदनाओं को निभाने में भी हमेशा अग्रणी रहती है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button