एसपी संपत उपाध्याय ने किया ऐसा काम, देश मे बढ़ा जबलपुर का सम्मान

जबलपुर – देश की पुलिसिंग में जबलपुर ने ऐसा डंका बजाया कि अब इसकी हर ओर चर्चा होने लगी है। जबलपुर के एसपी संपत उपाध्याय को देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल किया गया है। फेम इंडिया एशिया पोस्ट के द्वारा किए गए सर्वेक्षण में जबलपुर के एसपी संपत उपाध्याय के अलावा मुरैना के एसपी समीर सौरभ और भोपाल पुलिस मुख्यालय की डीसीपी श्रद्धा तिवारी को भी जगह की गई है, इस तरह मध्य प्रदेश से तीन आईपीएस अधिकारियों को इस सूची में शामिल होने का गौरव हासिल हुआ है।
विशिष्ट कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं आईपीएस सम्पत उपाध्याय – जबलपुर के एसपी आईपीएस सम्पत उपाध्याय की गिनती ईमानदार और तेज़तर्रार अफसरों में होती है। अपनी विशिष्ट कार्यशैली के लिए अलग पहचान रखने वाले एसपी सम्पत उपाध्याय ने जबलपुर में अपराध नियंत्रण की दिशा में कई ठोस उठाए। यही वजह है कि फेम इंडिया एशिया पोस्ट के सर्वे में उन्हें देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल किया गया है।
इन मापदंडों के आधार पर हुआ चयन – फेम इंडिया एशिया पोस्ट ने अपने सर्वेक्षण के लिए कई मापदंड तय किए गए थे, जिनमें अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था में सुधार, जनमित्र पुलिसिंग, नेतृत्व एवं नवाचार, जवाबदेही एवं पारदर्शी कार्यशैली के अलावा त्वरित निर्णय क्षमता, सजगता एवं संकट प्रबंधन, व्यवहार कुशलता एवं जनसंपर्क के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों की राय, मीडिया और सार्वजनिक छवि के बिंदुओं पर देशभर में सर्वे किया गया और इस आधार पर जबलपुर के एसपी संपत उपाध्याय को देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शुमार किया गया।



