Madhya Pradesh

क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 50 लाख की ठगी

स्टेट साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

जबलपुर –  क्रिप्टो ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर जबलपुर के एक व्यापारी से 50 लाख की ठगी की गई है। साइबर ठगों ने पहले व्हाट्सएप और मैसेंजर के जरिए जाल बिछाया और जबलपुर के व्यापारी दिवाकर भोजक को अपने झांसे में लेते हुए उन्हें 50 लाख का चूना लगा दिया। कई दिनों तक पुलिस के चक्कर लगाने के बाद जालसाज़ी के शिकार व्यापारी ने स्टेट साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर जांच करते हुए स्टेट साइबर सेल ने पूरे मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है।

शातिर ढंग से बिछाया जाल – ठगी और जलसाज़ी के इस गिरोह ने जबलपुर के व्यापारी दिवाकर भोजक को अपने झांसे में लेते हुए उन्हें भारी मुनाफे का लालच दिया। 20 से 30 फ़ीसदी ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देते हुए उन्हें क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश के लिए राजी किया। आरोपियों में सिमरन शर्मा नाम की महिला ने पहले व्यापारी से संपर्क किया और खुद को लेडीज़ वेयर गारमेंट की मालिक बताते हुए परिचय बढ़ाया और उसके बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर तीन अन्य लोगों को भी इसमें शामिल किया आरोपियों में सिमरन शर्मा के अलावा अरविंद बंसल, रवि पंडित और एक अन्य के नाम सामने आए हैं जिसके आधार पर स्टेट साइबर पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

आरोपियों की धर पकड़ के लिए रवाना होंगी टीमें – स्टेट साइबर पुलिस की इंस्पेक्टर श्रीमती नीलेश अहिरवार ने बताया आरोपियों के संबंध में पतासाज़ी की जा रही है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं लिहाजा क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर जालसाजी करने वाले मास्टरमाइंड और उसके पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए टीमों को जल्दी रवाना किया जाएगा और आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button