Madhya Pradesh

जबलपुर: कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

जबलपुर: कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी में एक बेटे ने शराब के नशे में अपनी मां से मारपीट कर हत्या कर दी। मां ने बेटे के शराब पीने का विरोध किया था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी फरार बेटे की तलाश कर रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रौंसरी में शराब पीने से मना करने की बात से नाराज शराबी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। सिहोरा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 13 अक्टूबर की बीती रात लगभग 9.45 बजे 60 वर्षीय कुसुम बाई चौधरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह खटिया पर अचेत पड़ी थी, और उनके माथे और नाक से खून निकल रहा था तथा माथे पर हल्की चोट के निशान थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभकी। मर्ग जांच के दौरान परिजनों ने बताया कि रामकुमार चौधरी शराब पीने का आदी था और आए दिन अपनी मां के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। उसकी पत्नी सीमा चौधरी 4-5 वर्ष पहले घरेलू हिंसा से तंग आकर मायके चली गई थी। बाद में रामकुमार ने

शराबी युवक ने की मां की हत्या
कोल समाज की एक महिला को पत्नी की तरह रखा था, जो भी उसके अत्याचारों से परेशान होकर उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद रामकुमार अपनी मां कुसुम बाई के साथ ही रहता था। परिजन, दामाद और ग्राम कोटवार कई बार समझा चुके थे, लेकिन रामकुमार ने कभी किसी की बात नहीं मानी। घटना वाली रात भी रामकुमार शराब के नशे में घर में गाली-गलौज कर रहा था।

जब कुसुम बाई ने उसे डांटा और रोकने की कोशिश की, तो वह गुस्से में आकर मां के बाल पकड़कर मारपीट करने लगा। कुछ देर बाद उसने पड़ोसियों को बताया कि गलती हो गई, मैंने गुस्से में मां को मार दिया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बेटे रामकुमार चौधरी के विरुद्ध धारा 103 (1) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर विवेचना में लिया है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles