Madhya Pradesh

एसपी की पाठशाला का कमाल, 63 अभ्यर्थियों का चयन,निःशुल्क कोचिंग से युवाओं को मिली नई राह, अब तक 309 अभ्यर्थी पा चुके हैं शासकीय सेवा, कंट्रोल रूम में सम्मान समारोह

एसपी की पाठशाला का कमाल, 63 अभ्यर्थियों का चयन,निःशुल्क कोचिंग से युवाओं को मिली नई राह, अब तक 309 अभ्यर्थी पा चुके हैं शासकीय सेवा, कंट्रोल रूम में सम्मान समारोह

जबलपुर। पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय की पहल ‘एसपी की पाठशाला’ एक बार फिर सफलता की मिसाल बनकर सामने आई है। पुलिस लाइन में संचालित इस निःशुल्क कोचिंग से तैयार 63 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न शासकीय सेवाओं में हुआ है। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल सिंह ने पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय की उपस्थिति में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

चयनित अभ्यर्थियों में मध्यप्रदेश पुलिस में 53 कांस्टेबल, बीएसएफ/आरपीएफ में चार, ग्रामीण बैंक में एक पीओ, इंडियन बैंक में एक क्लर्क, शिक्षा विभाग में वर्ग-तीन के तीन तथा दिल्ली पुलिस में एक अभ्यर्थी शामिल हैं।

गरीब और पुलिस परिवार के लिए संबल-
डीआईजी अतुल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘एसपी की पाठशाला’ पुलिस परिवार और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं के लिए एक अभिनव पहल है, जो उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, वहीं असफल अभ्यर्थियों को निराश न होकर लगातार प्रयास करने की सीख दी। कप्तान संपत उपाध्याय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ऐसे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर देना है, जो संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में और अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

2020 से अब तक 309 चयन-
वर्ष 2020 से संचालित इस कोचिंग के माध्यम से लगातार बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। वर्ष 2021 में 8, 2022 में 41, 2023 में 32, 2024 में 43, 2025 में 102 और वर्ष 2026 में अब तक 83 अभ्यर्थी शासकीय सेवाओं में चयनित हो चुके हैं। इस प्रकार कुल 309 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। वर्तमान में 72 विद्यार्थी थ्योरी और 48 विद्यार्थी फिजिकल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अनुभवी शिक्षकों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों और शारीरिक प्रशिक्षण की नियमित कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

यह रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में एएसपी आयुष गुप्ता, एएसपी सूर्यकांत शर्मा, रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य सहित प्रशिक्षक, चयनित अभ्यर्थी और उनके परिजन मौजूद रहे।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles