Madhya Pradesh

जबलपुर – बैंक खुलते ही हथियारबंद नकाबपोशों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

जबलपुर - बैंक खुलते ही हथियारबंद नकाबपोशों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

जबलपुर- हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया। 2 दिन की छुट्टियों के बाद सोमवार की सुबह जब जबलपुर के सिहोरा के नेशनल हाईवे और खितौला मोड़ के पास स्थित ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा खुली तभी चेहरे को ढक कर पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बैंक के कर्मचारियों और अन्य ग्राहकों को वॉशरूम में बंद किया और बेखौफ होकर बैंक के सभी लॉकर खोले और उसमें रखा करीब 12 किलो सोना और 5 लाख 70 हज़ार की नगदी लूट ली। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए सभी बदमाश हेलमेट लगा रखे थे और चेहरे को कवर किए हुए थे। महज 10 से 15 मिनट में ही आरोपियों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया और बैंक से भाग निकलने में कामयाब हो गए। दिन दहाड़े बैंक में हुई इस लूट से पूरे जबलपुर में सनसनी मच गई, पुलिस के आला अधिकारी बैंक पहुंचे और ग्राहकों से लेकर बैंक के कर्मचारियों अधिकारियों के अलावा स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के अलावा आसपास के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपनी मोटरसाइकिल उठाकर हाईवे के रास्ते फरार हो गए। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है,नइसके अलावा जबलपुर पुलिस ने कटनी, सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला और आसपास के जिलों की पुलिस को भी वारदात की जानकारी भेज दी है।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles