Madhya Pradesh

जबलपुर में पैसे नहीं देने पर किया लोहे के तवा से प्राण घातक हमला, आरोपी हुआ फरार पुलिस ने किया मामला दर्ज

पैसे नहीं देने पर किया लोहे के तवा से प्राण घातक हमला, आरोपी हुआ फरार पुलिस ने किया मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसे नहीं देने की बात को लेकर प्राण घातक हमला करने का मामला सामने आया है जहां आरोपी युवक ने लोहे के तवा से हत्या करने की नियत से सिर में हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया यहा घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है,

थाना बरेला अंतर्गत चौकी गौर में ग्राम खमरिया में मारपीट होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को कृष्ण कुमार लोधी पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम खमरिया ने बताया कि धर्मेंद्र लोधी उसके मामा का लड़का हैं वह और धर्मेंद्र लोधी एक साथ रहते हैं जब सो कर उठा और उस समय धर्मेंद्र लोधी, बब्बू मिश्रा, गांधी गोटिया घर के आंगन पर बैठकर गाड़ी एंव पैसे लेन देन की बात कर रहे थे, कुछ देर बाद गांधी गोटिया अपने घर चला गया।

जब वह और धर्मेंद्र लोधी, बब्बू मिश्रा तीनो लोग घर पर खाना पीना खा रहे थे तभी गांधी गोटिया घर आया और धर्मेंद्र लोधी के साथ गालीगलौज कर बोला मेरा पैसा नहीं दे रहा है, और वही पास मे रखे लोहे के तवा से हत्या करने की नियत से सिर में मारा धर्मेंद्र लोधी के सिर से खून बहने लगा उसी समय राहुल गोटिया, राजा गोटिया, भंगी गोटिया आ गये और धर्मेंद्र लोधी को हाथ मुक्को एवं लाठी से मारने लगे तब उसने एवं बब्बू मिश्रा ने बीच बचाव किये तो हम लोगों को भी गांधी गोटिया, राहुल गोटिया, राजा गोटिया, भंगी गोटिया हाथ मुक्को से मारपीट किये और वहा से भाग गये।

घटना में घायल हुए धर्मेंद्र लोधी को सिर में और उसे एवं बब्बू को गाल मे चोट लगी हैं, धर्मेंद्र लोधी को मेडिकल कालेज जबलपुर में भर्ती कराया गया है वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा- 296 (बी), 115 (2), 109, 3 (5) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button