Madhya Pradesh

कानून को चुनौती: वकील के भाई पर जानलेवा हमला,आधी रात खून-खराबा: चाकू से हमला, इलाके में सनसनी

कानून को चुनौती: वकील के भाई पर जानलेवा हमला,आधी रात खून-खराबा: चाकू से हमला, इलाके में सनसनी

जबलपुर में कानून के रखवालों में गिने जाने वाले एक वकील के परिवार पर ही जानलेवा हमला होने से सनसनी फैल गई है। घमापुर थाना क्षेत्र में देर रात पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने वकील के भाई पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना घमापुर थाना क्षेत्र के कांचघर चौक इलाके की है, जहां 22 जून की रात करीब 12:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते यह खूनी वारदात सामने आई। फरियादी अनूप शर्मा, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, को उनके पड़ोसी आकाश सिंह राजपूत ने सूचना दी कि उनके छोटे भाई अविनाश शर्मा पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी उर्फ डॉक्टर, तनिष्क जायसवाल, राज बेन उर्फ सरदार, निहाल बिरहा और अन्य साथियों ने मिलकर अविनाश शर्मा पर सिर, चेहरे और हाथ में चाकू से कई वार किए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। हमले के दौरान उसके साथ मौजूद निक्की खत्री को भी चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां तेलमिल के सामने परिहार डॉक्टर के पास अविनाश शर्मा खून से लथपथ हालत में मिला। परिजन उसे तत्काल थाना लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया।

घमापुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button