Madhya Pradesh

जबलपुर: पाटन में अवैध धान भंडारण पर प्रशाशन की कार्रवाही 2500 क्विंटल धान की गई जब्त

पाटन में अवैध धान भंडारण पर प्रशाशन की कार्रवाही 2500 क्विंटल धान की गई जब्त

जबलपुर के पाटन में अवैध धान भंडारण की सूचना पर पहुचीं प्रशाशन की टीम ने मौके से करीब 2500 क्विंटल धान जब्त करते हुए कार्रवाई की है ।जहाँ बिचौलियों द्वारा कम दामो में किसानों से धान क्रय कर धान का भंडारण किये जाने की सूचना प्रशाशन को मिली थी।सूचना पर तहसीलदार सहित प्रशाशन की टीम मौके पर पहुची ।मौके पर बड़ी मात्रा में धान भंडारण कर खेत मे रखी गई थी।हालांकि किसानों का कहना था की उन्होंने खेत से उठाकर धान उक्त जगह एकत्रित की है और यहाँ से सोसाइटी ले जाया जाएगा।वही मौके पर तहसीलदार के द्वारा पंचनामा बनाते हुए उक्त भंडारित धान को जब्त करने की करवाई की गई।
हाल ही में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किए थे की किसानो की धान सीधे सोसाइटी में पहुचे बीच मे कोई भी बिचौलिया किसानो से संपर्क कर उनकी कम दामो में धान खरीदी करता है और धान भंडारण करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।साथ ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अवैध धान भंडारण करने वालो की सूचना देने वालो को 21 हजार रु इनाम देने की भी घोषणा की थी।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button