Madhya Pradesh

जबलपुर: तेज रफ्तार मॉडिफाई बाइक से करता था स्टंट-नाम रखा डीएसपी, रांझी पुलिस ने पकड़ा तो बोला-लाइक, व्यू और मिलते हैं पैसे

तेज रफ्तार मॉडिफाई बाइक से करता था स्टंट-नाम रखा डीएसपी, रांझी पुलिस ने पकड़ा तो बोला-लाइक, व्यू और मिलते हैं पैसे

जबलपुर पुलिस की लाख समझाइश के बाद भी स्टंटबाज बाइक से स्टंट करने से बाज नहीं आ रही है। रांझी थाना पुलिस ने भी एक ऐसे स्टंट करने वाले युवक को पकड़ा जिसने ना सिर्फ बाइक को मॉडिफाई किया था, बल्कि स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करता था। पुलिस ने कबीर नाम के युवक का यातायात नियमों के तहत चालान किया, इसके साथ ही बाइक में मॉडिफाई किए गए पार्टस को हटवाया। पुलिस की पकड़ में आने के बाद कबीर ने माफी मांगते हुए कहा कि अब वह कभी भी स्टंट नहीं करेगा।

दरअसल एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर जबलपुर पुलिस की टीम ऐसे स्टंटबाजों पर नजर बनाए हुए है, जो तेज रफ्तार से ना सिर्फ बाइक चलाते है, बल्कि रेस के दौरान रुपए का लेनदेन करते हुए शर्त भी लगाते हैं। हाल ही में रांझी पुलिस की कबीर नाम के युवक पर नजर पड़ी, जो मॉडीफाइड बाइक से स्टंट तो करता ही, इसके साथ ही वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट भी करता था।

पुलिस को जांच में पता चला कि कबीर ने इंस्टाग्राम में जबलपुर राइडर नाम से पेज बना रखा था। लाइक, व्यू के लिए इसने बाइक रेसिंग और कुछ अलग-अलग तरह के वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। वीडियो में तेज रफ्तार से बाइक तो चलाई जा रही थी, इसके साथ ही रेसिंग भी होती थी। जिसमें जीतने वाले को पैसे मिलते थे।

एसपी के निर्देश पर टीआई उमेश गोल्हानी की टीम ने बाइक राइडर की खोजबीन शुरू कर तो, पता चला कि युवक रांझी SAF बटालियन का रहने वाला है, जिसका नाम कबीर है। एसआई मयंक सिंह ने आज मंगलवार को 10 बजे बताया कि युवक ने अपना निकनेम डीएसपी रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि कबीर ने नार्मल बाइक को मॉडिफाई करते हुए रेसिंग बाइक बनवाई। पुलिस से बचने के लिए नंबर प्लेट भी नहीं थी।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button