Madhya Pradesh

सेहत के दुश्मनों पर टूट पड़ा प्रशासन, लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर तेज़ी से कसा जा रहा है शिकंजा

शहर के कोने-कोने से ढूंढ निकाले गए गंदे नालों के पानी से सब्जी उगाने वाले ठिकाने

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार की सख्त निगरानी में चलाया जा रहा है स्पेशल ड्राइव

जबलपुर। गंदे नालों के पानी से सब्ज़ियां उगाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मुनाफाखोरों पर प्रशासन पूरी तरह से टूट पड़ा है। जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार के नेतृत्व में ‘स्पेशल ऑपरेशन’ चलाया जा रहा है और शहर के कोने-कोने से ऐसे ठिकाने ढूंढ जा रहे हैं जहां गंदे नालों के पानी से सब्जियों की सिंचाई कर उन्हें बाजार में धड़ल्ले से बचा जा रहा है। पिछले कई दिनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें पहुंच रही है और सेहत के दुश्मनों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। गंदे नालों के पानी से सब्जियों की सिंचाई करने वाले के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार गठित टीम के सदस्यों द्वारा वार्ड क्रमांक 72 स्थित कचनारी गांव में कार्रवाई की गयी। इस संबंध में निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि अब पंप जब्ती के साथ-साथ जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसानों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई के संबंध में अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकिता बर्मन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी एवं पोलाराव ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान नाले के पास खेत की सिंचाई के लिए कोई पंप एवं अन्य संसाधन नहीं मिले। यह कार्रवाई नगर निगम स्वास्थ्य और अतिक्रमण अमले की संयुक्त टीम द्वारा कचनारी गॉंव में की गई। कार्रवाई के समय स्वास्थ्य निरीक्षक अनंत दुबे, अतिक्रमण दल प्रभारी अभिषेक समुद्रे आदि उपस्थित रहे। बताया गया कि यह कार्रवाई जनता के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकने के लिए की जा रही है। दूषित और जहरीले नाले के पानी से उगाई गई सब्जियों में भारी मात्रा में हानिकारक तत्व होते हैं, जो सीधे तौर पर मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं।


 

खुद ही मॉनिटरिंग कर रहे हैं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया है कि इस तरह की खेती में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। पिछले एक हफ्ते से भी ज्यादा वक्त से चलाए जा रहे हैं इस स्पेशल ऑपरेशन की निगरानी कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार खुद ही कर रहे हैं और रोजाना की कार्रवाई का अपडेट लेने के साथ ही दूसरे दिन की कार्रवाई की रणनीति भी उनके द्वारा ही बनाई जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 

जबलपुर के कलेक्टर और निगम कमिश्नर की जोड़ी कर रही कमाल –

लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसने और जनता की सेहत बचाने की इस मुहिम में जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और नगर निगम के कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार अहम भूमिका निभा रहे हैं। दोनों वाला अधिकारियों की जोड़ी मिलकर इस मामले में लगातार कार्रवाई करा रही है, कई विभागों की संयुक्त टीमें बनाकर विशेष मुहिम छेड़ी गई है जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। दोनों ही अधिकारियों की सख्ती का ही नतीजा है कि रोजाना नगर निगम, जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य विभागों की टीमों के द्वारा समन्वय बनाकर कार्यवाही की जा रही है और गंदे नाललों के पानी से सब्जियां उगाने वाले किसानों को न केवल चिन्हित किया जा रहा है बल्कि उनके मोटर पंप से लेकर इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य उपकरणों की जब्ती भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button