Madhya Pradesh

अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस की कांबिंग गस्त कांबिंग गस्त में कई वर्षों से फरार मामलों के 242 वारंट किए तामील अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 32 आरोपी, गिरफ्तार

अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस की कांबिंग गस्त कांबिंग गस्त में कई वर्षों से फरार मामलों के 242 वारंट किए तामील अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 32 आरोपी, गिरफ्तार

जबलपुर। जिले में शनिवार–रविवार की मध्यरात्रि पुलिस ने बड़े स्तर पर कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पांच घंटे चली इस कार्रवाई में फरार 274 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर की गई।

नगर से लेकर देहात तक हर थाना क्षेत्र में छानबीन और छापेमारी की गई। निगरानीशुदा बदमाशों, जिलाबदर और गुंडों की तलाश में पुलिस टीमों ने उनके घरों से लेकर संदिग्ध अड्डों तक जांच की। पुलिस के राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी शनिवार रात नौ बजे से लेकर रविवार की मध्यरात्रि दो बजे तक मैदान पर मौजूद रहे

जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने पर रात्रि 9 बजे से रत्रि 2 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन एवं उपस्थिती में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी। टीमों द्वारा जिले भर में छापेमारी करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की है।

कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे इसके साथ ही क्राईम ब्रांच की टीमें भी लगाई गयी ।

टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 110 गैर म्यादी वारिटयों एवं 76 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 56 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इसी प्रकार अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर 173 लीटर कच्ची तथा 336 पाव देशी/विदेशी शराब जप्त की गयी है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने जानकारी देते हुये बताया कि यह कार्यवाही हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है ऐसे अपराधियों को पकड़ना आवश्यक था जो लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे।

इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

Related Articles

Back to top button