Madhya Pradesh

चेकिंग के दौरान वाहन चालक ने ASI को उड़ाया, सिर में आई गंभीर चोट

चेकिंग के दौरान वाहन चालक ने ASI को उड़ाया, सिर में आई गंभीर चोट

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस के द्वारा सघन चेकिंग चलाई जा रही थी। इस दौरान एक एएसआई ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में एएसआई के सिर में चोट आई है। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही बाइक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

दरअसल, पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां के खैरी टेक में यातायात पुलिस के द्वारा सघन चेकिंग चलाई जा रही थी। इसी दौरान एक दो पहिया चालक ने ड्यूटी पर मौजूद एएसआई को शुत्रघ्न चौरिया को टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद ही एएसआई को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। एएसआई शत्रुघ्न चौरिया यातायात थाना सिवनी में पदस्थ हैं। हालांकि, पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक को गिरफ्त में ले लिया और गाड़ी जब्त कर ली है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles