Madhya Pradesh

जबलपुर में खाकी की नाक के नीचे ‘खुफिया सुराख’: गढ़ा थाने के पास 24 घंटे शराब दुकान से बेची जा रही शराब, आबकारी के साथ पुलिस मेहरबान

खाकी की नाक के नीचे 'खुफिया सुराख': गढ़ा थाने के पास 24 घंटे शराब दुकान से बेची जा रही शराब, आबकारी के साथ पुलिस मेहरबान

​जबलपुर। संस्कारधानी के गढ़ा क्षेत्र में कानून के इकबाल को चुनौती देता एक अनोखा मामला सामने आया है। गढ़ा थाने से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित त्रिपुरी शराब दुकान इन दिनों अपनी “विशेष सेवा” के लिए चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोलकर रख दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकान के शटर गिरने के बाद भी एक ‘खुफिया छेद’ के जरिए बेखौफ होकर 24 घंटे शराब की पैकारी की जा रही है। ताज्जुब की बात यह है कि जहाँ परिंदा भी पर मारने से पहले पुलिस की मौजूदगी से डरता है, वहाँ शराब माफिया ने थाने की बगल में ही अपना समानांतर नेटवर्क स्थापित कर लिया है।
​हाल ही में सुबह 6 बजे का एक ताजा वीडियो इस दुकान का वायरल हुआ था। इस वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि नियम-कायदे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं और आबकारी विभाग की ‘मेहरबानी’ के चलते ठेकेदार के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के सन्नाटे से लेकर तड़के उजाले तक इस खुफिया छेद से बोतलों का आदान-प्रदान बदस्तूर जारी रहता है। अब सवाल यह उठता है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी वाकई इस खेल से अनजान हैं या फिर ‘मौन स्वीकृति’ के साथ इस अवैध कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है? फिलहाल, यह वायरल वीडियो पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button