Madhya Pradesh

जबलपुर में पुराने विवाद पर पेट में घोंप दी चाकू, बाहर निकल आई अतडि़यां,

पुराने विवाद पर पेट में घोंप दी चाकू, बाहर निकल आई अतडि़यां, युवक की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले के लटकारी के पड़ाव सब्जी मंडी में चाकू बाजी की वारदात सामने आई जहां सब्जी बेचने वाले एक युवक को पुराने विवाद की चलते बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया इस घटना में घायल हुए युवक को खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए आसपास के लोगों के द्वारा अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज डॉक्टर की निगरानी में किया जा रहा है
थाना लार्डगंज में शरद पटेल घायल अवस्था में आया जिसे उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया गया बाद प्राथमिक उपचार के मेडिकल कॉलेज रेफर करने से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया मेडिकल कॉलेज में दिलीप कुमार पटेल उम्र 52 वर्ष निवासी जगदीश मंदिर गढ़ा फाटक लार्डगंज ने बताया कि वह समय टेªडर्स बडा फुहारा में मुनीम का काम करता है वह तीन भाई है उसका मझला भाई दिनेश उर्फ शरद पटेल लटकारी के पड़ाव में सब्जी मंडी में सब्जी बेचता है
दिनेश उर्फ शरद पटेल घायल अवस्था में मिला जिसके पेट मे चाकू से चोट थी अतड़िया बाहर निकली हुयी थी जिसने पूछने पर बताया कि लटकारी के पड़ाव सब्जी मंडी में डुग्गू उर्फ प्रिंस रैकवार और क्रिस उर्फ किस्सू ठाकुर मिले जो पुराने विवाद को लेकर दोनों गाली गलोज करने लगे, गालियां देने से मना करने पर डुग्गू उर्फ पिं्रस रैकवार ने पकड़ लिया तथा क्रिस उर्फ किस्सू ठाकुर ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर पेट गर्दन में चोट पहॅुचा दी तथा दोनों भाग गये। आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में मामले की जांच शुरू कर दी है,
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि और उपयोग के द्वारा पुराने विवाद के चलते इस बार रात को अंजाम दिया है जहां घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डुग्गू उर्फ प्रिंस रैकवार एवं क्रिस उर्फ किस्सू ठाकुर के विरुद्ध धारा 296(ए), 109(1), 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज करते हुए और आरोपियों की तलाश कर रही है

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button